पन्ना: पगरा में सांप के डंसने से 55 वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत, परिजनों ने कहा-समय पर इलाज मिलती तो बच जाती जान
Panna, Panna | Feb 5, 2024 अमानगंज थाना अंतर्गत ग्राम पगरा में 55 वर्षीय व्यक्ति की सांप के काटने से मौत हो गई। परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि शिवबचन मिश्रा घर में सो रहे थे, रात 2 बजे जब बाथरूम के लिए गए तभी जहरीले सांप ने काट लिया। जानकारी मिलते ही परिजनों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को फोन लगाया लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी एंबुलेंस नहीं मिली।