पन्ना: शासकीय छत्रसाल महाविद्यालय मे छात्र-छात्राओं ने किया हंगामा प्रोफेसर पर। अश्लील मैसेज करने और अभद्रता करने के लगाए आरोप।
Panna, Panna | Feb 5, 2024 अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री गोविंद सिंह यादव के नेतृत्व में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने शासकीय छात्रशाल महाविद्यालय में तालाबंदी कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। देखते ही देखते पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घंटों चले हंगामे के बाद तहसीलदार टीआई और प्रिंसिपल के द्वारा आश्वासन देने के बाद छात्राओं ने ज्ञापन सौंपा।