चूरू में नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर सदर थाना पुलिस की गश्त के दौरान रामसरा गांव में शराब के नशे में उत्पात मचा रहे एक व्यक्ति ने पुलिस जाब्ते से ही उलझने की कोशिश की। पुलिस ने समझाइश के बावजूद शांत नहीं होने और मारपीट पर उतारू होने पर उसे गिरफ्तार कर लिया।