रावतसर: पल्लू पुलिस ने अवैध डोडा पोस्त के साथ दो जनों को किया गिरफ्तार, पल्लू पुलिस थाने में मामला दर्ज
पल्लू पुलिस ने अवैध डोडा पोस्त सहित दो जनों को गिरफ्तार किया है पुलिस से सोमवार को जारी प्रेस नोट मिली जानकारी अनुसार पल्लू पुलिस थाना प्रभारी सुरेश मील ने मय टीम वन विभाग भूमि एरिया के पास अरबाज व थाना भवन के सामने लाल खान निवासी गण चक 9 आर पी रंजीत पुरा को गिरफ्तार किया है। पल्लू पुलिस ने दोनों आरोपियों से करीब अवैध तीन-तीन किलो डोडा पोस्त बरामद किया है।