रायसेन: भंवरखेड़ी में हार्वेस्टर की चिंगारी से 8 एकड़ गेहूं की फसल जली, पीड़ित थाने पहुंचे, हार्वेस्टर जब्त, मामला दर्ज
Raisen, Raisen | Apr 6, 2026 सलामतपुर के भंवरखेड़ी गांव में हार्वेस्टर से निकली चिंगारी से 8 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। फायर ब्रिगेड समय पर नहीं पहुंची, ग्रामीणों ने आग बुझाई। पीड़ित किसानों को करीब 4 लाख का नुकसान हुआ। पुलिस ने हार्वेस्टर जब्त कर जांच शुरू की, किसानों ने मुआवजे की मांग।