नबीनगर: शादी के 12 दिन बाद पति की मौत का सदमा, भवानोखाप में दुल्हन ने उठाया खौफनाक कदम
औरंगाबाद जिले के नवीनगर नगर पंचायत क्षेत्र के भवानोखाप वार्ड संख्या 12 से एक दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। महज 12 दिन पहले जिस घर में शहनाइयां गूंज रही थीं, शनिवार को वहां मातम पसरा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, भवानो खाप निवासी 25 वर्षीय जितेंद्र राम की शनिवार को बस स्टैंड के पास हाई वोल्टेज तार की चपेट मे