नवाबगंज: सफदरगंज पुलिस ने भैंस चोरी कांड का किया खुलासा, 9 अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का पड़वा, हथियार और तीन वाहन बरामद
सफदरगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बाराबंकी और सीतापुर के रहने वाले नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया। मंगलवार करीब 5:20 बजे दी गई जानकारी में पुलिस के अनुसार यह गिरोह बाराबंकी सहित आसपास के जनपदों में रेकी कर पशु चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था और चोरी किए गए पशुओं को रास्ते में या पशु बाजारों में बेच देता था।