जगदीशपुर: भागलपुर समाहरणालय में डीएम ने जघन्य अपराधों में त्वरित अभियोजन और दोषियों को जल्द सजा दिलाने के निर्देश दिए
जिलाधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को अभियोजन कार्यों की समीक्षा को लेकर समाहरणालय भागलपुर में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जघन्य अपराध, पॉक्सो अधिनियम, अनुसूचित जाति एवं जनजाति अधिनियम, एनडीपीएस अधिनियम, शस्त्र अधिनियम तथा उत्पाद अधिनियम से जुड़े मामलों में सरकार की ओर से चलाए जा रहे अभियोजन कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।