कोलायत: मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कोलायत सरोवर के घाटों का निरीक्षण किया, विकास की दिशा में आवश्यक जानकारी ली गई
जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलजा पांडे ने कोलायत सरोवर के विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया। पर्यटन की दृष्टि से कोलायत सरोवर के घाटों को विकसित करने की दिशा में जिला कलेक्टर श्री निशान्त जैन के निर्देशानुसार उन्होंने घाटों पर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया तथा पर्यटकों के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।