जवा: विद्युत उपकेंद्र जवा में उपभोक्ता शिविर का आयोजन, कई लोग हुए लाभान्वित
जवा तहसील अंतर्गत विद्युत उपकेंद्र जवा में कनिष्ठ अभियंता के नेतृत्व में उपभोक्ता शिविर कैम्प का आयोजन किया गया। जहा पर जवा जेई के उपस्थिति में 20 उपभोक्ताओं के बिजली बिल के प्रकरण का निराकरण एवं 25 उपभोक्ताओं के मीटर की समस्या का निराकरण किया गया। इसके साथ ही कई गांवों में खराब पड़े ट्रांसफार्मेरो एवं जर्जर केबिल की समस्या को निराकरण करने का आश्वासन दिया गया