बरहट: मकर संक्रांति के अवसर पर जमुई रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए यात्रियों की लगी रही भीड़
Barhat, Jamui | Jan 13, 2025 मकर संक्रांति को लेकर जमुई रेलवे स्टेशन पर सोमवार को ट्रेन पकड़ने के लिए यात्रियों की भारी भीड़ देखी जा रही है। और यह भीड़ सोमवार को दोपहर से लेकर रात 9 बजे तक देखी गई। इस दौरान पटना-धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस में यात्रियों की अधिक भीड़ के कारण कई लोगों की ट्रेन छूट गई।