बरहट: मलयपुर थाना की पुलिस ने अलग-अलग मामलों में लंबे समय से फरार पांच आरोपियों के घर चिपकाए इश्तहार
Barhat, Jamui | Jan 12, 2025 अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मलयपुर पुलिस ने रविवार को 3:30 बजे के लगभग ढोल नगाड़ों के साथ पांच अभियुक्तों के घर इश्तेहार को चिपकाया है।जिसमें थाना क्षेत्र के फुलवरिया कसरहट के उमेश तांती, गादी कटौना के बच्चू मांझी, मलयपुर के रंजीत कुमार सिंह, कैरीबांक मलयपुर के त्रिभुवन मांझी और नासरीचक के मुनेश्वर पासवान शामिल का नाम शामिल है।