कोंच: महमूदपुर गांव में छत पर सो रहे युवक पर हमला, गंभीर हालत में अस्पताल रेफर, मामला दर्ज
Konch, Gaya | Apr 6, 2026 आंती थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव में पूर्व विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में ओम प्रकाश चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार,ओम प्रकाश चौधरी रात्रि में अपने घर की छत पर विगत दिनों सोए हुए थे। इसी दौरान कुछ लोग वहां पहुंचे और पूर्व के विवाद को लेकर उनके साथ मारपीट की। घटना में गंभीर रूप से घायल ओम प्रकाश चौधरी को अस्पताल में भर्ती किया।