मोतिहारी: मोतिहारी में कार्यक्रम का आयोजन, नशा मुक्ति के प्रति लोगों को किया गया जागरूक
नशा मुक्त सप्ताह के अंतर्गत सामाजिक सुरक्षा कोषांग, पूर्वी चम्पारण द्वारा गांधी मैदान, मोतिहारी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन, विशेषकर युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा नशे के दुष्प्रभावों से दूर रहने के लिए प्रेरित करना था।कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों ने योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में विभिन्न योगासनों