हुज़ूर: रीवा: बिछिया में अतिक्रमण पर चला बुल्डोजर, औद्योगिक इकाई केंद्र का अतिक्रमण हुआ जमींदोज
बिछिया औद्योगिक इकाई केंद्र में नाले पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने बड़ी कारवाई करते हुए कई घरों के पक्के निर्माण को धराशाई कर दिया है। कार्यवाही के दौरान नगर निगम प्रशासन, पुलिस और प्रशासनिक अमला मौजूद रहा। बताया गया कि कार्यवाही के पूर्व अतिक्रमणकारियों को नोटिस देने के साथ-साथ अतिक्रमण हटाने की मुनादी कराई गई थी और तकरीबन 1 महीने का समय दिया गया