हुज़ूर: रीवा में ऐतिहासिक कार्रवाई: ड्रग माफिया की 2.02 करोड़ की संपत्ति फ्रीज़
रीवा की पुलिस ने ऐतिहासिक कार्रवाही करते हुए विंध्य के सबसे बड़े कोरेक्स तस्कर की 2 करोड़ 2 लाख की अचल संपत्ति फ्रीज़ की है। चोरहटा थाना प्रभारी ने विभिन्न विभागों की मदद से प्रमाण एकत्रित करते हुए मुंबई स्थित सफेमा कोर्ट में प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। जिसके बाद ड्रग माफियाओं और तस्करों द्वारा नशे के कारोबार से अर्जित संपत्ति को फ्रीज करने का आदेश पारित किया।