शिवपुरी नगर: भाजपा ने धैर्यवर्धन शर्मा को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शिवपुरी के वरिष्ठ कार्यकर्ता धैर्यवर्धन शर्मा को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है। पार्टी ने बताया कि संगठन, चुनाव प्रबंधन और सामाजिक कार्यों में उनके लंबे अनुभव और निष्ठा को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। धैर्यवर्धन शर्मा का जन्म 5 नवंबर 1972 को शिवपुरी में हुआ था। उन्होंने बी.ए. और एल.एल.बी. की शिक्षा प्राप्त की है।