हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ में 60 फीट का रावण, 59 फीट का मेघनाथ और 50 फीट का कुंभकरण का पुतला घूमता नजर आएगा
हनुमानगढ़ में स्वामी विवेकानंद सेवा समिति की ओर से रामलीला और दशहरे का आयोजन किया जा रहा है। दशहरे पर इस बार 60 फीट ऊंचे रावण के पुतले का आकर्षण रहेगा जो घूमता हुआ नजर आएगा। इसके अलावा रावण के पुत्र मेघनाथ का 59 फीट का पुतला और रावण के भाई कुंभकरण का 50 फीट का ऊंचा पुतला भी तैयार किया जा रहा है। 20 अक्टूबर दशहरे के दिन इन पुतलो का दहन किया जाएगा।