इस्लामनगर अलीगंज: अलीगंज में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, लोगों को आयुर्वेद की जानकारी दी गई
अलीगंज बाजार स्थित बुद्धा मैरेज हॉल में एसक युलिपियस वेलनेस की ओर से स्वास्थ्य जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डायमंड लीडर एवं आयुर्वेद प्रमोटर अजय कुमार रावत ने लोगों को आयुर्वेद के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सोमवार को 8 बजे जानकारी देते हुए कहा कि रामायण और गीता में भी आयुर्वेद का उल्लेख मिलता है।