Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
official_abhimaurya1
No video available
11
पिछड़ो-दलितों के मसीहा, बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम साहब जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन् #ManyawarKanshiram #janadhikarparty
11.9k views |
Basti, Basti
| Mar 15, 2022
#manyawarkanshiram
#janadhikarparty
MORE NEWS
*बस्ती में कैंडल मार्च निकालकर बिहार के स्व० भरत भूषण तिवारी व लखनऊ अग्निकांड के 15 युवाओं को दी गई श्रद्धांजलि* *जनपद बस्ती उत्तर प्रदेश 24 जून 2026* बिहार में पुलिसकर्मियों द्वारा स्वर्गीय भरत भूषण तिवारी की हुई नृशंस हत्या तथा लखनऊ में कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग की घटना में 15 युवाओं के असामयिक निधन से व्यथित होकर मंगलवार, 24 जून 2026 को बस्ती में श्रद्धांजलि एवं कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। *नेशनल एसोसिएशन ऑफ यूथ (एनएवाई) के अध्यक्ष भावेष पाण्डेय* के नेतृत्व में आयोजित यह कैंडल मार्च राजकीय इंटर कॉलेज, बस्ती से प्रारम्भ होकर शहीद भगत सिंह प्रतिमा, रोडवेज तक निकाला गया। हाथों में मोमबत्तियाँ लिए बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने मार्च में सहभागिता करते हुए दिवंगत आत्माओं को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की तथा दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर *भावेष पाण्डेय* ने कहा कि बिहार में भरत भूषण तिवारी की हत्या कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करती है, वहीं लखनऊ की दुखद अग्निकांड की घटना सुरक्षा मानकों की अनदेखी और प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम प्रतीत होती है। उन्होंने कहा कि समाज को ऐसी घटनाओं के प्रति संवेदनशील होने के साथ-साथ शासन-प्रशासन को भी जवाबदेह बनाना होगा, ताकि भविष्य में किसी परिवार को ऐसी असहनीय पीड़ा का सामना न करना पड़े। राम प्रताप सिंह ने कहा कि किसी भी सभ्य समाज में नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। बिहार में हुई घटना लोकतांत्रिक मूल्यों को आहत करने वाली है, जबकि लखनऊ की दुर्घटना ने सुरक्षा प्रबंधन की गंभीर खामियों को उजागर किया है। उन्होंने दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की। अभयदेव शुक्ल ने अपने संबोधन में कहा कि युवाओं का असमय इस प्रकार काल-कवलित होना अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने कहा कि संवेदनशील शासन-प्रशासन ही ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोक सकता है तथा पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाना सरकारों का नैतिक दायित्व है। रामजी पाण्डेय ने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अन्याय और लापरवाही के विरुद्ध आवाज उठानी चाहिए। उन्होंने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि यह कैंडल मार्च केवल शोक व्यक्त करने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि न्याय, जवाबदेही और सुरक्षित सामाजिक व्यवस्था की सामूहिक मांग का प्रतीक है। कैंडल मार्च में विनय सिंह, यशवंत सिंह रोलु, प्रमोद सिंह, राम प्रताप सिंह, रामनुजेंद्र पाण्डेय, काज़ी फरजान, रितिकेश सहाय, रामजी पाण्डेय, अभयदेव शुक्ल, राजेश चित्रगुप्त, सत्यम पाण्डेय, उमंग शुक्ल, आशुतोष त्रिपाठी, ऋतुराज सिंह, हेमंत पाण्डेय, रहमान अली, प्रशांत भारद्वाज, हेमंत, प्रिंस मिश्र, राजेश धर, अपूर्व शुक्ल, अंकुर उपाध्याय, देवेंद्र चौधरी, प्रवीण राणा सहित अनेक गणमान्य नागरिक, युवा एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं तथा ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने की मांग की। *संवाददाता हरी ओम प्रकाश* *राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत*
Basti, Basti | Jun 24, 2026
स्व० भरत भूषण तिवारी को सपोर्ट करें vedio अधिक से अधिक शेयर करें ......#भरततिवारी #BharatTiwari
Basti, Basti | Jun 24, 2026
#BastiPolice कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट द्वारा वृद्धजनों व दिव्यांगजनों के बीच पहुंचकर समस्याएं सुनी गईं व जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया- https://t.co/3qLNKCZCmB
Basti, Uttar Pradesh | Jun 24, 2026
*बस्ती जिले में शिक्षक पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप, विहिप ने अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन* *जनपद बस्ती, 24 जून 2026* बस्ती जिले के हर्रैया विकास क्षेत्र में एक सरकारी शिक्षक पर बच्चों में धार्मिक घृणा फैलाने का आरोप लगा है। विश्व हिंदू परिषद हर्रैया, बस्ती के जिलाध्यक्ष डॉ० मनोज सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी महोदया, पुलिस अधीक्षक महोदय और बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय को ज्ञापन देकर आरोपी शिक्षक पर सख्त विधिक कार्रवाई की मांग की है। *क्या है मामला:* डॉ० मनोज सिंह के अनुसार सोशल मीडिया से प्राप्त जानकारी के आधार पर आरोप लगाया गया है कि हर्रैया विकास क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय जोगापुर में तैनात सहायक अध्यापक ज्ञानदास बच्चों में सनातन देवी-देवताओं के प्रति घृणा फैला रहा है। प्रतिनिधिमंडल का आरोप है कि शिक्षक बच्चों के हाथों में बंधे रक्षासूत्र को कटवा देता है और सवर्णों के प्रति बच्चों में नफरत भर रहा है। आरोप है कि इस कृत्य से क्षेत्र में रोष व्याप्त है और सामाजिक सौहार्द को खतरा उत्पन्न हो गया है। *कार्रवाई की मांग:* डॉ० मनोज सिंह ने अधिकारियों को सौंपे ज्ञापन में कहा कि ऐसे सरकारी कर्मचारी के विरुद्ध समुचित विधिक कार्रवाई की आवश्यकता है, जिससे समाज का ताना-बाना बना रहे। विहिप ने मांग की है कि आरोपी सहायक अध्यापक ज्ञानदास के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई कर निलंबन की प्रक्रिया शुरू की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। संवाददाता हरि ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक 'कौटिल्य का भारत'
Basti, Basti | Jun 24, 2026
कलेक्ट्रेट सभागार में उद्योग एवं व्यापार बन्धु की बैठक मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी। जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 24 जून 2026 उन्होने कहा कि अधिकारीगण जनपद के व्यापारियों एवं उद्यमियों को उद्योग एवं व्यापार की अनुकूल परिस्थिति का निर्माण करने में यथा विद्युत, पेयजल/जल निकासी, समुचित आवागमन सुविधा, बेहतर पूँजीगत संरचना एवं अतिक्रमणमुक्त माहौल तैयार करने के लिए कृत संकल्पित हों। इस कार्य से जनपद में उद्योग एवं व्यापार को काफी बढ़ावा मिलेगा और प्रदेश की आर्थिक स्थिति में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। समीक्षा में उन्होने पाया कि निवेशमित्र पोर्टल पर अबतक लम्बित कुल प्रकरणों की संख्या 437 में से 353 प्रकरणों का निस्तारण किया जा चुका है, 20 आवेदन पत्रों का निरस्तीकरण किया गया है, जबकि 10 आवेदन पत्रों पर पुनर्विचार हेतु आख्या लगायी गयी है। 54 आवेदन पत्र विभागों में विचाराधीन हैं। उन्होने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद, वित्त पोषण सहायता सहित संबंधित योजनाओं पर विस्तार से चर्चा किया। उद्यमियों एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपनी समस्याओं एवं सुझावों से प्रशासन को अवगत कराया। इस संबंध में मुख्य राजस्व अधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि व्यापारियों की समस्याओं का समयबद्ध एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करायें। उन्होने कहा कि उद्यमियों/व्यापारी बन्धुओं की उद्योगों की स्थापना एवं उद्यम संचालन में आने वाली बाधाओं को प्राथमिकता पर दूर कराया जाएगा। उन्होने कहा कि नगरीय क्षेत्र में सड़कों के किनारे लगे वृक्षों की छटाई एवं जर्जर विद्युत पोलों पर ओवरलोडिंग हटाये जाने हेतु शीघ्र ही अभियान संचालित किया जायेगा। बैठक का संचालन उपायुक्त उद्योग राजेश रोमन ने किया। बैठक में डीसी मनरेगा संजय शर्मा, चेम्बर्स आफ कामर्स के अध्यक्ष अशोक सिंह, महासचिव हरिश्चन्द्र शुक्ल, उद्योग व्यापार मण्डल के जगदीश अग्रहरि, केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आशुतोष राय, मण्डल अध्यक्ष उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मनोज सिंह, राधेश्याम कमलापुरी, राधेश्याम जायसवाल, ईओ नगरपालिका अंगद गुप्ता, अधिशासी अभियन्ता विद्युत खण्ड प्रथम शुभम पाण्डेय, अधिशासी अभियन्ता हर्रैया, एलडीएम आर.एन. मौर्या, डीएचओ अरूण त्रिपाठी, एई सिंचाई अजय कुमार, इलियास अहमद, हेमन्त तिवारी सहित उद्यमीगण/व्यापारी बन्धु उपस्थित रहे। *संवाददाता हरी ओम प्रकाश* *राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत*
Basti, Basti | Jun 24, 2026
पिछड़ो-दलितों के मसीहा, बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम साहब जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन् #ManyawarKanshiram #janadhikarparty - Basti News