प्रतापगढ़: एसपी ने किया चार थानाध्यक्षों का तबादला, हथिगवां थानाध्यक्ष लाइन हाजिर
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने चार निरीक्षक और उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण किया है। उन्होंने गुरुवार सुबह 8 बजे बताया की नंदलाल सिंह को थाना हथिगवां से पुलिस लाइन, सत्येंद्र सिंह को प्रभारी यातायात से थाना हथिगवां, मनीष कुमार त्रिपाठी को थाना सांगीपुर से फतनपुर और राजेंद्र त्रिपाठी को थाना फतनपुर से सांगीपुर भेजा गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।