सिंघेश्वर: मधेपुरा में सघन वाहन जांच अभियान, सिंघेश्वर में भी दोपहिया चार पहिया वाहनों की जांच
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार सिंह के निर्देश पर जिलेभर में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी कड़ी में सिंघेश्वर थाना क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर पुलिस ने वाहनों की जांच की। अभियान के दौरान कागजात, हेलमेट और अन्य सुरक्षा मानकों की जांच की गई। पुलिस ने लोगों से जांच में सहयोग करने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।