मंझनपुर: चाकवन चौराहे के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से शराबी युवक गिरकर हुआ गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से गिरकर शराबी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया जा रहा है कोखराज की तरफ किसी काम से गया हुआ था तभी यह हादसा हुआ है। वहीं उसे 108 एंबुलेंस की मदद से मंझनपुर स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।