मंझनपुर: करारी थाना क्षेत्र में होली पर्व व लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत सीओ द्वारा पुलिस बल के साथ किया गया पैदल गस्त
कौशाम्बी जिले में होलिका दहन व लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंझनपुर सीओ ने करारी थाना पुलिस के साथ क्षेत्र में पैदल गस्त किया गया तथा होलिका दहन स्थल का निरीक्षण किया गया। सीओ ने लोगों से अपील किया कि शांति व्यवस्था के साथ होली का त्योहार मनाया जाए।