कौशाम्बी जिले के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एदिलपुर गांव के पास कार पेड़ से जाकर टकरा गई। इससे चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के मुताबिक वह किसी काम से करारी गया हुआ था वापस लौटते वक्त हादसा हुआ है। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।