मुरैना नगर: मुरैना कलेक्टर जागिड़ का सख्त आदेश: बिना नंबर प्लेट के सड़क पर दौड़ा तो वाहन होगा जब्त, 35 जवानों के साथ चलेगा अभियान
मुरैना कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने बिना नम्बर प्लेट और नियम विरुद्ध चल रहे ट्रैक्टरों व अन्य वाहनों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आरटीओ चेक पोस्ट निरीक्षण के दौरान परिवहन विभाग को अभियान चलाकर जांच करने को कहा गया। कार्रवाई के लिए 35 सशस्त्र जवान तैनात किए गए हैं। जिले के कई प्रमुख मार्गों और टोल प्लाजा पर संयुक्त टीमें लगातार निगरानी करेंगी।