गुना नगर: कोतवाली थाना पुलिस ने चोरी के दो मामलों में फरार वारंटी को किया गिरफ्तार
गुना कोतवाली थाना पुलिस ने चोरी के दो मामलों में लंबे समय से फरार वारंटी आरोपी श्री प्रसाद बुनकर निवासी करनैलगंज गुना को 16 मई को गिरफ्तार किया है। 17 मई को थाना प्रभारी ने बताया, वर्ष 2019 और 2020 में दो चोरी के अलग-अलग मामले आरोपी पर दर्ज थे। न्यायालय की कार्रवाई से फरार रहने पर गिरफ्तारी वारंटी जारी थे। गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।