अटरू: अटरू क्षेत्र में आगजनी की घटनाओं में बढ़ोतरी, एक दिन में आधा दर्जन गांवों में लगी आग
Atru, Baran | Apr 12, 2026 अटरू क्षेत्र में शनिवार का दिन आगजनी की घटनाओं के नाम रहा। दमकल विभाग के फायर डीसीओ चंद्रप्रकाश शर्मा, उमेश शर्मा, अभिषेक नागर ने बताया कि कुंजेड़ क्षेत्र के बोकड़ा में भीषण आग पर काबू पाया, तदुपरांत जिरोद से फायर कॉल आया जहाँ तुरन्त पहुंचकर आग बुझाई तदुपरांत अंताना में आग का तांडव खेतों में फेल रहा था।लगातार बढ़ती आग पर नियंत्रण किया।