देहरादून: भाजपा मुख्यालय, देहरादून में गोष्ठी का आयोजन, डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर किया गया आयोजन
प्रखर राष्ट्रवादी विचारक और भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की मौजूदगी में पार्टी पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। इस गोष्ठी में डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के कार्यों और उनके योग्दान को याद किया गया।