देहरादून: पर्यावरण संरक्षण के लिए सैंकड़ों लोगों ने दिलाराम चौक, देहरादून से निकाला पैदल मार्च, सरकार से की पर्यावरण बचाने की अपील
पर्यावरण संरक्षण के लिए दिलाराम चौक, देहरादून हाथीबड़कला तक पैदल मार्च निकाला गया। इस दौरान लोगों ने सरकार से विकास के नाम पर हरे पेड़ों को ना काटने की अपील की है। बता दें कि सड़क चौडीकरण के चलते दिलाराम चौक से सेंट्रियो मॉल तक पेडों पर निशान लगाए गये है।