बांका: डीएम ने लोगों की सुनी समस्या, त्वरित निष्पादन करने का दिया निर्देश
Banka, Banka | Jun 30, 2026 बिहार सरकार के सात निश्चय–3 के अंतर्गत सातवें निश्चय सबका सम्मान–जीवन आसान के उद्देश्यों के अनुरूप प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक सुदृढ़, संवेदनशील एवं जवाबदेह बनाने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार की सुबह 11 बजे डीएम अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में आमजनों की समस्याओं की सुनवाई की गई।