जहानाबाद: नगर थाने की पुलिस ने ऊंटा मदारपुर इलाके से मोटरसाइकिल लूट के मामले में एक अपराधी को किया गिरफ्तार ।
जहानाबाद जिला पुलिस को एक सफलता हाथ लगी है। जहां की नगर थाने की पुलिस ने ऊंटा मदारपुर इलाके से मोटरसाइकिल लूट के मामले में अपराधी को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पूर्व से भी कई कांडों में वांछित रहा है। इसके पास से लूट के बाइक को भी हम लोगों ने बरामद किया है और नियमानुसार विधिवत कानूनी करवाई हम लोग कर रहे हैं।