मंडला: निर्माणाधीन ट्रीटमेंट प्लांट में हादसा, गार्ड की मौत, एक मजदूर घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
Mandla, Mandla | Jun 4, 2026 गुरुवार 11 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार बिछिया थाना क्षेत्र के करंजिया गांव स्थित निर्माणाधीन ट्रीटमेंट प्लांट में बड़ा हादसा हो गया। निर्माण कार्य के दौरान क्रेन से भारी लोहे का एंगल गिरने से गार्ड प्रहलाद झरिया (40) की मौके पर मौत हो गई, जबकि रंजीत साहू (20) गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल मंडला में भर्ती कराया गया है।