10 सूत्री मांगों को लेकर मुगमा में सीटू का अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पांचवे दिन भी जारी, प्रेस कॉन्फ्रेंस भी हुई
निरसा/मुगमा। ईसीएल के मुगमा क्षेत्रीय कार्यालय के मुख्य द्वार पर बिहार कोलियरी कामगार यूनियन (सीटू) की ओर से 10 सूत्री मांगों को लेकर शुरू किया गया अनिश्चितकालीन आमरण अनशन आज पंचावे दिन भी जारी है। यूनियन के रामजी यादव और रंजन सिंह आमरण अनशन पर बैठे हैं। वही आज BCKU के द्वारा आज प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया जिसमे यूनियन के केंद्रीय सचिव सह क्षेत्रीय अध्यक्ष आगम राम ने सारी बातें बिस्तार से रखते हुए कहा की शनिवार को एरिया में सभी साथी जुटेंगे और पुरजोर आमरण अनसन को समर्थन देंगे! News Nirsa