मंझनपुर: महवेघाट पुलिस ने 10 वारंट, कुर्की के बाद भी फरार वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार, एएसपी ने किया खुलासा
करीब दो वर्षों से वारंटी चल रहे अभियुक्त राकेश मिश्रा उर्फ बुदन पुत्र जौहरी मिश्रा, निवासी ग्राम लौगावां थाना महेवाघाट, को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के विरुद्ध अब तक कुल 10 वारंट गिरफ्तारी जारी हो चुके थे और धारा 83 सीआरपीसी (कुर्की) की कार्यवाही भी की जा चुकी थी, इसके बावजूद वह न्यायालय के समक्ष हाजिर नहीं हो रहा था।