निवाड़ी: पृथ्वीपुर पुलिस ने बिंदपुरा गांव से 15 लीटर अवैध शराब के साथ एक महिला को किया गिरफ्तार
Niwari, Niwari | Nov 21, 2024 निवाड़ी जिले के बिंदपुरा गांव से पृथ्वीपुर पुलिस ने 15 लीटर अवैध शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। उक्त जानकारी आज पृथ्वीपुर पुलिस थाना प्रभारी पंकज मुद्गल ने दी है उन्होंने बताया है कि बिंदुपुरा के पास पुलिस ने कबूतरा के डेरों पर छापा मार कार्यवाही करते हुए मौके से 15 लीटर अवैध महुआ कच्ची शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है।