शाहबाद: बाल रामलीला चौक की राम बारात शोभा यात्रा प्रमुख मार्गों से निकाली गई
श्री बाल रामलीला नाट्य कला मंदिर द्वारा संचालित बाल रामलीला चौक में धनुष यज्ञ लीला मंचन के बाद भगवान श्री राम की बारात शोभायात्रा शुक्रवार की रात्रि 9:00 बजे प्रमुख मार्गो से निकाली गई। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकाली गई राम बारात शोभा यात्रा का समापन शुक्रवार शनिवार की मध्य रात्रि 2:00 बजे किया गया।