ग्वालियर गिर्द: नाती को देखने अस्पताल गई महिला, पीछे से सूने घर में 90 हजार की चोरी
ग्वालियर के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के पंडित मोहल्ला में एक महिला के घर से 90 हजार रुपये के नकदी और जेवरात चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना 4 जून की है, जब महिला अपने बीमार नाती को खाना देने अस्पताल गई हुई थीं। मामले की शिकायत पर पुरानी छावनी थाना पुलिस ने शुक्रवार शाम करीब 5:32 बजे अज्ञात चोर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है