सूरतगढ़: 750 रुपए की सट्टा राशि के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, सदर पुलिस ने सीएसएफ फार्म गेट के पास की कार्रवाई
सूरतगढ़ की सदर थाना पुलिस ने 750 रुपए की सट्टा राशि के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना से गुरुवार शाम इस संबंध में जानकारी मिली। बताया कि इस कार्रवाई को गश्त के दौरान सीएसएफ फार्म गेट के पास अंजाम दिया गया। जहां से सादकवाला निवासी युवक को पकड़कर उससे सट्टा राशि बरामद की। फिलहाल पुलिस ने गैंबलिंग एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।