सासनी: सासनी क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर आपसी लड़ाई-झगड़ा करने वाले 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेश
Sasni, Hathras | Apr 13, 2026 जनपद हाथरस की तहसील सासनी क्षेत्र के अलग-अलग स्थान पर आपसी लड़ाई झगड़ा करने वाली 5 अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गांव विघेपुर में आपसी लड़ाई झगड़ा करने वाले दो भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साथ ही गांव सठिया में आपसी लडाई झगड़ा करने वाले एक ही परिवार के तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उपजिलाधिकारी न्यायालय सासनी में पेश किया है।