रजौली थाना क्षेत्र में ठंड बढ़ते ही चोर एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं। बुधवार की रात पुरानी बस स्टैंड स्थित मछलहट्टा रोड की एक इलेक्ट्रिक दुकान में अज्ञात चोरों ने सेंधमारी का प्रयास किया। दुकानदार अमित कुमार ने सुबह दुकान खोलने पर शटर का लॉक टूटा पाया और अंदर लगे लॉक तथा बेल्डिंग जॉइंट पर तोड़फोड़ के निशान देखे। 6 pm