आगरा: शमशाबाद रोड निवासी हिंदूवादी नेता गोविंद पाराशर बोले,मेरी और मेरे परिवार को गायब करा सकते है डीसीपी सिटी सूरज राय
Agra, Agra | Jun 14, 2024 आगरा में हिंदूवादी दल के नेता गोविंद पाराशर ने डीसीपी सिटी सूरज राय से खुद को और अपने परिवार को जान का खतरा बताया है। उन्होंने डीसीपी सिटी सूरज राय पर धमकाने का और जूते मारने का भी आरोप लगाया है। वह सोमवार को डीपी सिटी सूरज राय को भगवा देकर संगठन से संन्यास लेंगे। जिसके कारण संगठन के कार्यकर्ताओं में पुलिस के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है।