लोहरदगा: सेन्हा में टेम्पू-मोटरसाइकिल की टक्कर में दादी की मौत, पोता घायल, लोहरदगा अस्पताल में इलाज जारी
सेन्हा थाना क्षेत्र के अरु बांधटोली पतरा के समीप बुधवार अपराह्न लगभग 3 बजे एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में दादी और पोता गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसमें इलाज के दौरान दादी की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों फुआ के घर से अपने पैतृक गांव लौट रहे थे, तभी सामने से आ रहे एक अनियंत्रित टेम्पू ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।