डिंडौरी: हंस नगर चौराहा पर कार अनियंत्रित होकर घर में घुसी, मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा टला
डिंडौरी जिला मुख्यालय के हंस नगर चौराहा में अचानक कार अनियंत्रित हो घर में घुस गई और शादी विवाह हो रहे घर में अफर तफरी मच गई कार के घुसते ही मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह लगभग 8:00 बजे अचानक कार अनियंत्रित होकर घर में जाकर घुस गई गनीमत रही की कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ ।