बांका: अलीगंज में चोरी के शक में युवक पकड़ा गया, पुलिस के हवाले
Banka, Banka | May 18, 2026 बांका शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार की सुबह करीब 10:00 बजे अलीगंज मोहल्ले में स्थानीय लोगों ने एक युवक को चोरी के संदेह में पकड़ लिया। लोगों ने उसे भागने से रोकने के लिए रस्सी से बांध दिया और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई। पकड़े गए युवक की पहचान अलीगंज निवासी मोहम्मद समीर के रूप में हुई है