Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
No video available

@धरनावदा में कई स्थानों पर देखे गए @सामूहिक रूप से ''@मन की बात कार्यक्रम"

Guna Nagar, Guna | Mar 26, 2023

MORE NEWS

#गुना - मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत एसडीएम ने किया ग्रामीण क्षेत्रों का निरीक्षण

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम आरोन सुश्री मंजूषा खत्री द्वारा शुक्रवार को तहसील के विभिन्न ग्रामों का सघन भ्रमण कर शासकीय संस्थानों एवं जनसुविधाओं का निरीक्षण किया गया। भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत शहरोक में आंगनवाड़ी केंद्र एवं हाई स्कूल का निरीक्षण किया गया। इसके बाद ग्राम पंचायत कुष्मान में आंगनवाड़ी केंद्र तथा उचित मूल्य की दुकान का निरीक्षण किया गया, जहां उचित मूल्य की दुकान बंद मिलने पर आवश्‍यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

एसडीएम ने ग्राम पंचायत ककरूआ में गौशाला एवं आंगनवाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आंगनवाड़ी केंद्र की छत से पानी टपकने तथा बिजली व्यवस्था नहीं होने की जानकारी मिलने पर संबंधितों को आवश्यक सुधार एवं समस्याओं के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।

भ्रमण के दौरान एसडीएम ने ग्रामीणों से चर्चा कर क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

#Guna CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner

#गुना - मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत एसडीएम ने किया ग्रामीण क्षेत्रों का निरीक्षण मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम आरोन सुश्री मंजूषा खत्री द्वारा शुक्रवार को तहसील के विभिन्न ग्रामों का सघन भ्रमण कर शासकीय संस्थानों एवं जनसुविधाओं का निरीक्षण किया गया। भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत शहरोक में आंगनवाड़ी केंद्र एवं हाई स्कूल का निरीक्षण किया गया। इसके बाद ग्राम पंचायत कुष्मान में आंगनवाड़ी केंद्र तथा उचित मूल्य की दुकान का निरीक्षण किया गया, जहां उचित मूल्य की दुकान बंद मिलने पर आवश्‍यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। एसडीएम ने ग्राम पंचायत ककरूआ में गौशाला एवं आंगनवाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आंगनवाड़ी केंद्र की छत से पानी टपकने तथा बिजली व्यवस्था नहीं होने की जानकारी मिलने पर संबंधितों को आवश्यक सुधार एवं समस्याओं के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान एसडीएम ने ग्रामीणों से चर्चा कर क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। #Guna CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner

Guna, Madhya Pradesh | Aug 7, 2026

#गुना - अनुविभाग आरोन में आयोजित हुई मुख्‍यमंत्री जन विश्वास अभियान एवं स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के संबंध में ब्लॉक स्तरीय बैठक

आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह एवं मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की तैयारियों के संबंध में गुरुवार को अनुविभागीय अधिकारी आरोन सुश्री मंजुषा खत्री की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों को सौंपे गए दायित्वों की समीक्षा करते हुए सभी तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में समस्त विभाग प्रमुखों को स्वतंत्रता दिवस से संबंधित सौंपे गए कार्य निर्धारित समय से पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी शासकीय एवं अशासकीय शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों को मुख्य समारोह से पूर्व अपने-अपने संस्थानों में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित करने के लिए कहा गया।

अनुविभागीय अधिकारी ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत आरोन को तहसील परिसर स्थित मुख्य समारोह स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्य नगर पालिका अधिकारी आरोन को नगर क्षेत्र में साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था तथा चूना मार्किंग समय पर कराने के लिए कहा गया।

बैठक में विकासखंड शिक्षा अधिकारी को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का व्यवस्थित एवं गरिमामय आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। खंड चिकित्सा अधिकारी को मुख्य समारोह स्थल पर चिकित्सकीय दल, आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं एवं एम्बुलेंस उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया गया।

बैठक में मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर भी चर्चा की गई तथा सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को उनके दायित्व सौंपे गए। इसके अलावा "हर घर तिरंगा" अभियान के अंतर्गत आयोजित की जाने वाली तिरंगा यात्रा की रूपरेखा पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में तहसीलदार आरोन, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, थाना प्रभारी, नायब तहसीलदार, कार्यपालिक मजिस्ट्रेट, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, बीआरसी, खंड चिकित्सा अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

#Guna CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner SP Guna MP

#गुना - अनुविभाग आरोन में आयोजित हुई मुख्‍यमंत्री जन विश्वास अभियान एवं स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के संबंध में ब्लॉक स्तरीय बैठक आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह एवं मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की तैयारियों के संबंध में गुरुवार को अनुविभागीय अधिकारी आरोन सुश्री मंजुषा खत्री की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों को सौंपे गए दायित्वों की समीक्षा करते हुए सभी तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। बैठक में समस्त विभाग प्रमुखों को स्वतंत्रता दिवस से संबंधित सौंपे गए कार्य निर्धारित समय से पहले पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी शासकीय एवं अशासकीय शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों को मुख्य समारोह से पूर्व अपने-अपने संस्थानों में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित करने के लिए कहा गया। अनुविभागीय अधिकारी ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत आरोन को तहसील परिसर स्थित मुख्य समारोह स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्य नगर पालिका अधिकारी आरोन को नगर क्षेत्र में साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था तथा चूना मार्किंग समय पर कराने के लिए कहा गया। बैठक में विकासखंड शिक्षा अधिकारी को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का व्यवस्थित एवं गरिमामय आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। खंड चिकित्सा अधिकारी को मुख्य समारोह स्थल पर चिकित्सकीय दल, आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं एवं एम्बुलेंस उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया गया। बैठक में मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर भी चर्चा की गई तथा सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को उनके दायित्व सौंपे गए। इसके अलावा "हर घर तिरंगा" अभियान के अंतर्गत आयोजित की जाने वाली तिरंगा यात्रा की रूपरेखा पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में तहसीलदार आरोन, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, थाना प्रभारी, नायब तहसीलदार, कार्यपालिक मजिस्ट्रेट, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, बीआरसी, खंड चिकित्सा अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। #Guna CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner SP Guna MP

Guna, Madhya Pradesh | Aug 6, 2026

#गुना - खाद्य सुरक्षा विभाग ने भरे मूँगफली दाना एवं दालों के सैंपल, 

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्‍याल के निर्देशानुसार डॉ० राजकुमार ऋषिश्‍वर अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा प्रशासन, जिला गुना के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग द्वारा मिलावट के विरूद्ध अभियान के अंतर्गत खाद्य प्रतिष्‍ठानों की जाँच एवं फूड सैंपलिंग की कार्यवाही निरंतर जारी है। 
 
इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने प्राप्‍त शिकायत के आधार पर शिवनारायण रतनलाल सुर्जन पंसारी सदर बाजार गुना से तुअर दाल एवं मूँगफली दाना के सैम्‍पल जब्‍त कर जाँच हेतु प्रयोगशाला को भेजे हैं, जिनकी जाँच रिपोर्ट आने पर आगे की वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। इसके साथ ही विभाग द्वारा इण्‍डस्‍ट्रीयल एरिया गुना स्थित सोना फ्लोरमिल से दाल एवं बेसन के सैम्‍पल जब्‍त कर फैक्‍ट्री परिसर में गंदगी संबंधी अनियमिताऐं पाए जाने पर फैक्‍ट्री संचालक को अधिनियम अन्‍तर्गत धारा 32 का नोटिस दिया गया। 
 
खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा पूर्व में लिए गए नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जांच के दौरान न्यू राज डेयरी, बोहरा मस्जिद, गुना से लिया गया मावा, इंडस्ट्रियल एरिया, गुना स्थित काउरस प्राइवेट लिमिटेड से लिया गया मिल्क क्रीम तथा विशनवाड़ा स्थित लक्ष्मी किराना भंडार से लिया गया येलो डायमंड उत्पाद निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए। इस संबंध में संबंधित खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 46(4) के अंतर्गत नियमानुसार नोटिस जारी किए गए हैं। 
 
कलेक्‍टर के निर्देशानुसार मिलावट के विरूद्ध अभियान अंतर्गत खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले में खाद्य प्रतिष्‍ठानों की जांच एवं सैम्‍पलिंग कार्यवाही निरंतर जारी है।

#Guna CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Department of Food, Civil Supplies & Protection - Madhya Pradesh

#गुना - खाद्य सुरक्षा विभाग ने भरे मूँगफली दाना एवं दालों के सैंपल, कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्‍याल के निर्देशानुसार डॉ० राजकुमार ऋषिश्‍वर अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा प्रशासन, जिला गुना के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग द्वारा मिलावट के विरूद्ध अभियान के अंतर्गत खाद्य प्रतिष्‍ठानों की जाँच एवं फूड सैंपलिंग की कार्यवाही निरंतर जारी है। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने प्राप्‍त शिकायत के आधार पर शिवनारायण रतनलाल सुर्जन पंसारी सदर बाजार गुना से तुअर दाल एवं मूँगफली दाना के सैम्‍पल जब्‍त कर जाँच हेतु प्रयोगशाला को भेजे हैं, जिनकी जाँच रिपोर्ट आने पर आगे की वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। इसके साथ ही विभाग द्वारा इण्‍डस्‍ट्रीयल एरिया गुना स्थित सोना फ्लोरमिल से दाल एवं बेसन के सैम्‍पल जब्‍त कर फैक्‍ट्री परिसर में गंदगी संबंधी अनियमिताऐं पाए जाने पर फैक्‍ट्री संचालक को अधिनियम अन्‍तर्गत धारा 32 का नोटिस दिया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा पूर्व में लिए गए नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जांच के दौरान न्यू राज डेयरी, बोहरा मस्जिद, गुना से लिया गया मावा, इंडस्ट्रियल एरिया, गुना स्थित काउरस प्राइवेट लिमिटेड से लिया गया मिल्क क्रीम तथा विशनवाड़ा स्थित लक्ष्मी किराना भंडार से लिया गया येलो डायमंड उत्पाद निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए। इस संबंध में संबंधित खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 46(4) के अंतर्गत नियमानुसार नोटिस जारी किए गए हैं। कलेक्‍टर के निर्देशानुसार मिलावट के विरूद्ध अभियान अंतर्गत खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले में खाद्य प्रतिष्‍ठानों की जांच एवं सैम्‍पलिंग कार्यवाही निरंतर जारी है। #Guna CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Department of Food, Civil Supplies & Protection - Madhya Pradesh

Guna, Madhya Pradesh | Aug 6, 2026

#गुना जिले के छात्रावासों में ई-लाइब्रेरी की सुविधा शुरू
अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शासन द्वारा गुना जिले के अनुसूचित जाति एवं जनजाति कार्य विभाग के माध्यम से जिले में खंड स्तरीय एवं जिला स्तरीय उत्कृष्ट छात्रावासों में ई-लाइब्रेरी की सुविधा शुरू की गई है।

इस पहल से अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के लगभग 600 छात्रावासी छात्र-छात्राओं को आधुनिक अध्ययन संसाधनों का लाभ मिलेगा। ई-लाइब्रेरी की स्थापना नीति आयोग के सहयोग से की गई है।
ई-लाइब्रेरी में विद्यार्थियों के लिए कंप्यूटर, टैबलेट, ई-ग्रंथालय सॉफ्टवेयर, अध्ययन टेबल, कुर्सियां तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इसके साथ ही संघ लोक सेवा आयोग (UPSC), मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC), कर्मचारी चयन आयोग (SSC), बैंकिंग, रेलवे तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपयोगी पुस्तकें एवं डिजिटल अध्ययन सामग्री भी उपलब्ध कराई गई है।

इस सुविधा के माध्यम से छात्र-छात्राएं डिजिटल संसाधनों और गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री का उपयोग कर प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी कर सकेंगे। ई-लाइब्रेरी का उद्देश्य छात्रावासों में आधुनिक शिक्षण वातावरण विकसित करना, विद्यार्थियों की अध्ययन क्षमता को बढ़ाना तथा उन्हें उच्च शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना है।

#Guna CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner Department of Tribal Welfare, Madhya Pradesh

#गुना जिले के छात्रावासों में ई-लाइब्रेरी की सुविधा शुरू अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शासन द्वारा गुना जिले के अनुसूचित जाति एवं जनजाति कार्य विभाग के माध्यम से जिले में खंड स्तरीय एवं जिला स्तरीय उत्कृष्ट छात्रावासों में ई-लाइब्रेरी की सुविधा शुरू की गई है। इस पहल से अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के लगभग 600 छात्रावासी छात्र-छात्राओं को आधुनिक अध्ययन संसाधनों का लाभ मिलेगा। ई-लाइब्रेरी की स्थापना नीति आयोग के सहयोग से की गई है। ई-लाइब्रेरी में विद्यार्थियों के लिए कंप्यूटर, टैबलेट, ई-ग्रंथालय सॉफ्टवेयर, अध्ययन टेबल, कुर्सियां तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इसके साथ ही संघ लोक सेवा आयोग (UPSC), मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC), कर्मचारी चयन आयोग (SSC), बैंकिंग, रेलवे तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपयोगी पुस्तकें एवं डिजिटल अध्ययन सामग्री भी उपलब्ध कराई गई है। इस सुविधा के माध्यम से छात्र-छात्राएं डिजिटल संसाधनों और गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री का उपयोग कर प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी कर सकेंगे। ई-लाइब्रेरी का उद्देश्य छात्रावासों में आधुनिक शिक्षण वातावरण विकसित करना, विद्यार्थियों की अध्ययन क्षमता को बढ़ाना तथा उन्हें उच्च शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना है। #Guna CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner Department of Tribal Welfare, Madhya Pradesh

Guna, Madhya Pradesh | Aug 6, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा कमला नेहरू सांदीपनि कन्या शासकीय विद्यालय, भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में 'शिक्षकों के साथ संवाद'

#Bhopal

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा कमला नेहरू सांदीपनि कन्या शासकीय विद्यालय, भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में 'शिक्षकों के साथ संवाद' #Bhopal

Guna, Madhya Pradesh | Aug 5, 2026

@धरनावदा में कई स्थानों पर देखे गए @सामूहिक रूप से ''@मन की बात कार्यक्रम" - Guna Nagar News