कटिहार: घोरदह में खेत जाते समय नाबालिग को जहरीले सांप ने डंसा, अस्पताल में भर्ती
घोरदह में खेत पर जाने के दौरान नाबालिग को जहरीले साँप ने डंस लिया । यह मामला शाम सात बजे का हैं । पीड़ित को इलाज के लिए दुर्गागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया जहाँ चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद पीड़ित को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। फिलहाल, पीड़ित का सदर अस्पताल में चिकित्सकों की देखरेख में इलाज चल रहा हैं ।