कटिहार: उदामारेखा में ज़मीन विवाद में मारपीट, गर्भवती महिला घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी
शुक्रवार की शाम 5 बजे एक गर्भवती महिला को गंभीर हालत में उनके परिजन इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे थे। मारपीट के कारण महिला घायल हुई थी। घटना के बारे में घायल अंशिका कुमारी ने बताया कि उनके जमीन पर ललिता देवी और उनका भाई चंद्रकांत कुमार का नजर है। वे लोग दर्जनों लोगों के साथ उनके जमीन की घेराबंदी तोड़ दिए और घर को तोड़कर उनके अंदर रखा सामान लूट लिया।