केकड़ी: कादेड़ा आईटी सेंटर में नशा मुक्ति व सामान्य बीमारियों का नि:शुल्क शिविर सम्पन्न, चिकित्सा सहायता प्रदान की गई
Kekri, Ajmer | Jul 19, 2026 नव जीवन होम सेवा संस्थान की ओर से रविवार को शाम 5 बजे तक कादेड़ा आईटी सेंटर में नि:शुल्क नशा मुक्ति,मानसिक स्वास्थ्य व सामान्य बीमारियों की जांच व परामर्श शिविर का आयोजन किया।शिविर में आए लगभग 30 मरीजों की निःशुल्क जांच कर उन्हें उचित परामर्श व चिकित्सा सहायता प्रदान की गई।संस्थान के निदेशक ऋषिराज शर्मा ने नशे के गंभीर दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया।