अधौरा: खटखरी गांव में बकरी चराने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, एक महिला घायल
Adhaura, Kaimur | Feb 11, 2025 अधौरा के खटखरी गांव में बकरी चराने के विवाद को लेकर दो पक्षों के मारपीट में एक पक्ष से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जो यह घटना मंगलवार की दोपहर बाद 1 बजे की बताई जाती है। जानकारी के मुताबिक अधौरा थाना क्षेत्र के खटखरी गांव निवासी बाबूलाल की 35 वर्षीय पत्नी कमलवती देवी बताई जाती है। घायल महिला का सदर अस्पताल में चिकित्सक द्वारा भर्ती किया गया है।